Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ सीएसके ने प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है।
चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, 11 में से 8 मैच गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे अंतिम स्थान पर है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 77 रन की साझेदारी की।