अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का 14 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। वैभव की एक अच्छी पारी गेल के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
क्रिस गेल को विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में स्थापित करने में आईपीएल का बड़ा योगदान रहा है। गेल को आईपीएल में बड़ी सफलता मिली है। वह आईपीएल की वजह से ही 'सिक्सर किंग' और 'यूनिवर्स बॉस' के रूप में मशहूर हुए। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। किसी भी एक आईपीएल सीजन में किसी एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।