आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ जीत डीसी के लिए 'विशेष', अब तक ऐसी विजय नहीं मिली थी (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता। डीसी को आरआर के खिलाफ मिली ये जीत विशेष और ऐतिहासिक है।
मैच पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के 40 गेंदों पर 75, निसांका के 33 गेंदों पर 62 और नितीश राणा के 17 गेंदों पर 33 रन की मदद से 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।