Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध पावरप्ले में 2 विकेट निकाले। इसी के साथ शमी साल 2023 से अब तक आईपीएल मैच में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को कैच आउट कराया। शमी ने अपने अगले ओवर की शुरुआत ट्रेविस हेड (7) के विकेट के साथ की।
इसी के साथ शमी ने साल 2023 से अब तक पावरप्ले में कुल 25 विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 32 विकेट हैं। शमी के अलावा, भुवनेश्वर कुमार भी इस दौरान 25 विकेट निकाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर ने 24-24 विकेट प्राप्त किए हैं।