भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 'सर्वश्रेष्ठ टीम' की बहस में मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स से भारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम ने भारत को कई मैच-विनर खिलाड़ी दिए हैं।
पठान ने 'जियोस्टार' से कहा, "आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में से किसी एक को चुनना हमेशा से ही एक बहस का विषय रहा है। चेन्नई ने 2010 से आईपीएल खिताब जीतना शुरू किया था। उन्होंने 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीते थे और ऐसा करने वाली वे पहली टीम बनी थीं। हालांकि, जब मुंबई इंडियंस ने 2013 से जीतना शुरू किया, तो वे हर दूसरे साल खिताब जीतते रहे। फिर उन्होंने 2019 और 2020 में लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।"