Indian Premier League: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का मानना है कि मुंबई इंडियं से अलग होने की वजह से ईशान किशन अपने करियर में आगे बढ़ पाए। आईपीएल 2026 में ईशान का प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा है। वह इस सीजन में 14 मुकाबलों में 178 के स्ट्राइक रेट से 569 रन बना चुके हैं।
रायूड ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बात करते हुए कहा, "मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी में पले-बढ़े ईशान एक सुपरस्टार बनना चाहते हैं। वह अब अपने आप में एक सुपरस्टार हैं, लेकिन उस समय उनके लिए अपने आस-पास के सभी स्टार्स से मुकाबला करना बहुत मुश्किल होता। उन लोगों को पता है कि अपने गेम के मामले में कब स्विच ऑन करना है और कब वापस आना है। हालांकि, इनमें से बहुत से युवा खिलाड़ी नहीं जानते कि कैसे स्विच ऑफ करना है और कैसे स्विच ऑन करना है। यह एक बड़ी चुनौती है, और मुझे यकीन है कि ईशान ने यह सीखा है और उन्होंने इसे मुश्किल तरीके से सीखा है।"