Mumbai: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित हैं। आकाश का कहना है कि कोहली-रोहित की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह फरारी चला रहे हैं।
कोहली-रोहित ने साल 2024 के बाद से अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी बदलाव किया है। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आए हैं।
आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार से कहा, "देखो, दोनों ने कैसे गेयर बदले हैं। 2020 से 2023 तक, कोहली और रोहित का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 126 और 127 था, जो थोड़ा धीमा था। हालांकि, 2024 से दोनों पूरी तरह से बदल गए हैं। वे 152 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे यह दोनों अब फरारी चला रहे हैं।"