वानखेड़े में जीत के लिए दबाव झेलने आना जरूरी, 2016 अब भी याद है: दिनेश कार्तिक (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। वानखेड़े स्टेडियम से भारतीय टीम की कई खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हैं। मैच से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को आगाह किया है।
जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "वानखेड़े में असली फैक्टर है कि दबाव को आप किस तरह से झेलते हैं। अगर आप 20 ओवर तक दबाव नहीं रख सकते, तो जो टोटल आपको काफी लगता था, उसे चेज किया जा सकता है।"
इस दौरान दिनेश कार्तिक ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल को याद किया। यह मुकाबला वानखेड़े में खेला गया था। वेस्टइंडीज ने भारत के दिए 193 के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।