जय शाह ने एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास के लिए बड़े कदम उठाए हैं: नामीबिया क्रिकेट अध्यक्ष (Image Source: IANS)
नामीबिया क्रिकेट के प्रेसिडेंट रूडी वैन वुरेन ने एसोसिएट देशों की क्रिकेट को बेहतर करने में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भूमिका की तारीफ की है।
रूडी वैन वुरेन ने कहा, "आईसीसी एसोसिएट देशों को मजबूत करने की नीति पर काम कर रही है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह बदलाव लेकर आए हैं। वह नामीबिया में निर्मित हमारे नए स्टेडियम को देखने भी गए थे। आईसीसी ने स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं को मुहैया कराने में बड़ी भूमिका निभाई है।"
उन्होंने कहा, "नामीबिया जैसी टीम अगर विश्व कप जैसे बड़े मंच पर आ रही है, तो इसमें आईसीसी के समर्थन की बड़ी भूमिका रही है। हमें सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए और दुनिया को यह बताना चाहिए कि एसोसिएट देश क्रिकेट का भविष्य हैं।"