New Delhi: IPL 2026 - Delhi Capitals vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 92 रन बनाए। 52 गेंदों की इस पारी में राहुल ने 4 छक्के और 11 चौके लगाए। केएल राहुल आईपीएल में लगातार अपनी चमक बिखेरते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नवंबर 2022 के बाद से भारत की टी20 टीम में मौका नहीं मिल सका।
केएल राहुल ने आईपीएल करियर में कुल 148 मैच खेले हैं, जिसमें 45.81 की औसत के साथ 5,315 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 41 अर्धशतक निकले।
केएल राहुल आईपीएल में अब तक कुल 5 टीमों की तरफ से खेले हैं। उन्हें आईपीएल 2013 के लिए आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन राहुल ने 5 मुकाबलों की 2 पारियों में कुल 20 रन बनाए। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने खरीदा।