भारत-पाक मैच : लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले– भारत की जीत तय, प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए स (Image Source: IANS)
श्रीलंका में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर देश में सियासी बयानबाजी जारी है। मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा कि जिसके साथ देश की 140 करोड़ जनता खड़ी हो, उसकी जीत तय है। पाकिस्तान हर क्षेत्र में भारत से मुंह की खाता है, चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र। अब तो पाकिस्तान के लोग भी पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकारों को देशहित में सोचना चाहिए। जनता आज जिस तरह भारत के साथ खड़ी है, भारत की जीत तय है।