New Delhi: IPL 2025- CSK vs RR (Image Source: IANS)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में हैं। मामला ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने धोनी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के मुताबिक घटना रांची के कांके क्षेत्र की है। ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में धोनी की कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई। इस वजह से मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया गया। वाहन काले रंग की मर्सिडीज बताई जा रही है।
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं, चाहे वह आम व्यक्ति हो या कोई चर्चित हस्ती। फिलहाल धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।