New Delhi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान नियुक्त किया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। वहीं, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीकी दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है।
विश्व कप से पहले भारत ने 3-7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवरों के तीन मुकाबले खेलने हैं। ये सभी मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में आयोजित होंगे। चोटिल आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा इन मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। इस दौरान आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में, वैभव सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे।
'आईएएनएस' को जानकारी मिली है कि आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा शुक्रवार को मुंबई में अपनी कलाई की चोटों के आकलन के लिए थे। फिलहाल उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।