IPL, Gujarat Titans, Mumbai Indians, IPL, (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस (जीटी) के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि टीम के लिए उसका मध्यक्रम चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन भी टीम का मीडिल ऑर्डर खराब प्रदर्शन नहीं कर रहा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेहरा ने मध्यक्रम को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि सबसे पहले, एक कोच के तौर पर, मुझे ऐसा नहीं लगता कि मिडिल ऑर्डर ढह रहा था। टॉप तीन बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और अक्सर 17-18 ओवर तक बल्लेबाजी की, जो कि 13-14 मैचों के बाद टीम के इतनी मजबूत स्थिति में होने का एक मुख्य कारण थी।
नेहरा ने कहा, "टॉप तीन बल्लेबाज अक्सर पारी के आखिर तक बल्लेबाजी करते थे। फिनिशर्स को बहुत कम मौके मिले और अक्सर उन्हें मैचों के आखिर में मुश्किल भूमिकाएं निभानी पड़ती थीं। इसे कमजोरी कहना गलत होगा।"