मोहम्मद अजहरुद्दीन को है भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू का इंतजार (Image Source: IANS)
मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम पढ़ते ही आपके जेहन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का नाम आया होगा, लेकिन यह वह नाम नहीं है। यह 31 साल के एक विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम है जिसे अब भी भारतीय टीम के लिए डेब्यू का इंतजार है।
1989 से 1999 का दौर भारतीय क्रिकेट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का दौर भी कहा जा सकता है। उस दौर में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से अजहरुद्दीन ने एक पीढ़ी को प्रभावित किया और अपना दीवाना बनाया। आलम यह था कि अजहरुद्दीन के नाम पर लोग अपने बच्चों का नाम रखते थे।
22 मार्च 1994 को थलंगारा, केरल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। घर के लोग मोहम्मद अजहरुद्दीन के फैन थे, इसलिए बच्चे का नाम भी मोहम्मद अजहरुद्दीन रखा गया। बड़े होकर बच्चे पर नाम का प्रभाव पड़ा और उसने भी क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया।