Advertisement
Advertisement
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी से सीखी जा सकती हैं सफलता के लिए ये चीजें

Actor Salman Khan: भारतीय क्रिकेट के लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो चुके हैं। भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान धोनी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब

Advertisement
Mumbai: Actor Salman Khan with former cricketer Mahendra Singh Dhoni during his birthday celebration
Mumbai: Actor Salman Khan with former cricketer Mahendra Singh Dhoni during his birthday celebration (Image Source: IANS)
IANS News
By IANS News
Jul 07, 2024 • 04:36 PM

Actor Salman Khan: भारतीय क्रिकेट के लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो चुके हैं। भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान धोनी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया। धोनी के व्यक्तित्व और लीडरशिप के कमाल से कई खिलाड़ियों ने उनके अंडर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर से सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि असल जीवन में भी काफी कुछ सीखा जा सकता है।

IANS News
By IANS News
July 07, 2024 • 04:36 PM

धोनी जिस तरह से दबाव के हालातों में खुद को शांत रखते हैं ये सबसे अहम चीज है। इस वजह से उनको 'कैप्टन कूल' कहा गया है जो अपनी भावनाओं को खुद के ऊपर हावी नहीं होने देते और हर हालत में ठंडे दिमाग के साथ अपना ध्यान भटकने नहीं देते। इसका प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है। बेहद नाजुक मौकों पर धोनी के अहम फैसलों ने भारत को कई बड़ी जीत दिलाई हैं।

Trending

धोनी बोलने में कम और काम करने में ज्यादा यकीन रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के मौकों पर हुई अपनी आलोचनाओं पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने काम पर फोकस रहे। धोनी उन चीजों से भी दूर देखे गए जो अक्सर ध्यान हटाने का काम कर सकती हैं, जैसे की सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व कप्तान की उपस्थिति महज औपचारिक ही है। इसके बजाय वे अपने लक्ष्यों पर अधिक केंद्रित रहे हैं।

धोनी जिस तरह से दबाव के हालातों में खुद को शांत रखते हैं ये सबसे अहम चीज है। इस वजह से उनको 'कैप्टन कूल' कहा गया है जो अपनी भावनाओं को खुद के ऊपर हावी नहीं होने देते और हर हालत में ठंडे दिमाग के साथ अपना ध्यान भटकने नहीं देते। इसका प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है। बेहद नाजुक मौकों पर धोनी के अहम फैसलों ने भारत को कई बड़ी जीत दिलाई हैं।

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

खेल की तरह जीवन में भी किस्मत का अहम रोल होता है। धोनी को करियर में मिली चमत्कारिक सफलता में उनके भाग्य को भी श्रेय दिया जाता रहा है लेकिन बगैर कठिन मेहनत के किस्मत भी साथ छोड़ देती है। मैदान पर धोनी के निर्णय तत्कालीन रणनीति और सहज बोध से प्रेरित रहे और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत बड़ी भूमिका अदा की। खेल के कई दिग्गजों का मानना है कि धोनी भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।

Advertisement

Advertisement