Mumbai: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Punjab Kings (Image Source: IANS)
Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन की शुरुआत तो जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैच हारी है। सीजन में एमआई के लिए जो खिलाड़ी अब तक सर्वाधिक असफल रहे हैं, उनमें जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर है।
यह आश्चर्यजनक है कि बुमराह पिछले 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। उनकी गेंदों पर रन भी बन रहे हैं। एमआई के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने जसप्रीत बुमराह की असफलता का कारण बताया है।
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार के एक्सपर्ट मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से वह अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल नहीं हो सके हैं।