New Delhi: ICC Cricket World Cup Match Between India and Afghanistan (Image Source: IANS)
ICC Cricket World Cup Match: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में 131 रन की अपनी आतिशी पारी से सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला।
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित का यह विश्व कप में सातवां शतक था जो कि सर्वाधिक हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित के इन सात शतकों में से चार शतक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है।
रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान पांच गगनचुम्बी छक्के लगाए जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 556 छक्के हो गए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसमें से 297 छक्के वनडे में आए हैं, जो फ़िलहाल इस फ़ॉर्मैट में तीसरा सर्वाधिक है।