न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, ये खिलाड़ी सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग होंगे।
मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग और ब्लेयर टिकनर ही सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए टीम में सात खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
कंधे की चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके रचिन रवींद्र शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम में हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे। एलन और फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वनडे 2023 में खेला था। सीफर्ट ने कीवी टीम के लिए आखिरी 50-ओवर का मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टीम के कप्तान सेंटनर हैं।