NZ women's wicketkeeper Bernadine Bezuidenhout retires from international cricket (Image Source: IANS)
Bernadine Bezuidenhout: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, लेकिन अगले सत्र में वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी।
दक्षिण अफ्रीका में जन्मी बर्नडाइन बेजुइडनहॉट ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, इसके बाद वह न्यूजीलैंड चली गईं और 2018 में व्हाइट फर्न्स के लिए डेब्यू किया।
वह उन 9 महिला क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार वनडे, सात टी20 मैच और न्यूजीलैंड के लिए 16 वनडे, 22 टी20 मैच खेले हैं।