हमारा बैटिंग ऑर्डर इस सीजन दमदार नजर आ रहा: अजिंक्य रहाणे (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि इस सीजन टीम का बैटिंग ऑर्डर दमदार नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हर सीजन कुछ उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आता है।
हेड कोच अभिषेक नायर, सहायक कोच शेन वॉटसन और मेंटोर ड्वेन ब्रावो के साथ मीडिया से बात करते हुए रहाणे ने केकेआर की बैटिंग यूनिट की गहराई पर रोशनी डाली।
उन्होंने कहा, "इस साल हमारे पास जो बैटिंग ग्रुप है, वह कमाल का है। ज्यादातर बल्लेबाज, जिनमें विदेशी बल्लेबाज भी शामिल हैं, वह अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप में भी बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया था। हम इस सीजन के लिए बहुत उत्साहित हैं और हम देखेंगे कि हमारी टीम का तालमेल कैसा रहता है।"