Pune: ICC Men's Cricket World Cup match between New Zealand and South Africa (Image Source: IANS)
Cricket World Cup: साउथ अफ्रीका 20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।
केशव महाराज ने बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे। पिछले सीजन महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी।
फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी। केशव महाराज का नाम दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।