Lucknow: IPL 2026 - Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। कोहली को 'बोल्ड' करने वाले प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
12 दिसंबर 2001 को दिल्ली में जन्मे प्रिंस यादव ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2024 में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी पहचान बनाई थी। उस सीजन प्रिंस ने 12 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद अगले ही साल उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिल गया।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें 6 मुकाबले खेलते हुए 3 विकेट निकाले। इसके बाद आईपीएल 2026 के 12 मुकाबलों में प्रिंस 24 की औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।