आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त रूप से 1,194 करोड़ रुपये की लागत से 3,100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों के निर्माण की योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "राज्य के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। शरीर और मन की तंदुरुस्ती के लिए पूरे पंजाब में 3,100 से अधिक नए खेल के मैदानों की स्थापना का कार्य शुरू किया जा रहा है। खेल के मैदान युद्ध नशे विरुद्ध और रंगला पंजाब अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।"
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "स्टेडियम युवाओं को नशे से दूर रखने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतने के उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उभरते खिलाड़ियों के लिए ये खेल के मैदान मार्गदर्शक का काम करेंगे। खेल के मैदानों पर 1,184 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खेल के मैदान आधे एकड़ से लेकर चार एकड़ तक के क्षेत्र में बनाए जाएंगे।"