आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने अपनी मैच जर्सी लॉन्च कर दी है। इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने एक नया डिजाइन चुना है, जिसमें लाल और नीले रंग शामिल हैं।
पंजाब किंग्स की नई जर्सी के बीच में एक शेर का डिजाइन है, जो कपड़े पर आगे बढ़ते हुए हीरे के आकार के पैटर्न में बदल जाता है। फ्रेंचाइजी ने कहा, "शेर सहज प्रवृत्ति, आक्रामकता और रॉ टैलेंट का प्रतीक है, जबकि हीरे यह दर्शाते हैं कि वही प्रतिभा तैयारी, उच्च प्रदर्शन प्रणाली और शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा के दबाव से तराशकर क्या बन जाती है।"
पंजाब किंग्स की कमान भारत के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। पिछले सीजन रिकी पोंटिंग की कोचिंग में यह टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच गंवाकर रनर-अप रही थी।