Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपना जलवा बिखेरा है। 30 वर्षीय साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है, जिन्होंने 6 मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान अब तक 7 विकेट हासिल किए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इस सीजन 6 मुकाबलों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। इनमें 6 विकेट पावरप्ले के दौरान मिले। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी 5-5 विकेट के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
रबाडा ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 रन देकर 2 विकेट निकाले। उस मुकाबले में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी खेली।