कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस (Image Source: IANS)
रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। क्योंकि कर्नाटक अपने 9वें रणजी ट्रॉफी खिताब को जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए पहला खिताब जीतने का मौका है। यह मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
पिच रिपोर्ट की बात करें तो घास अच्छी तरह फैली हुई है, लेकिन थोड़ी सूखी लग रही है। घास सतह को अच्छी तरह संभाले रखेगी। शुरुआती समय में नमी हो सकती है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा।