रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें (Image Source: IANS)
कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है।
एक ओर पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर के पास पहला खिताब जीतने का मौका है, तो दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली कर्नाटक एक दशक से भी ज्यादा समय में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में है। कर्नाटक ने अब तक 8 बार खिताब जीते हैं।
इस सीजन जम्मू-कश्मीर ने मुंबई के खिलाफ 35 रन से हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।