कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पड्डिकल के शतक की बदौलत कर्नाटक पहले दिन की समाप्ति के समय मजबूत स्थिति में आ गया है।
उत्तराखंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक को 18 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में बड़ा झटका लगा। मयंक 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने पारी को संभाल लिया। राहुल और पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 278 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।
राहुल ने लगातार दूसरा शतक लगाया। क्वार्टर फाइनल में शतक लगाने वाले राहुल ने 211 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 141 रन की पारी खेली। राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।