RCB VS DC: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन 3 गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट निकाले हैं।
भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। भुवनेश्वर ने 20 पारियों में एसआरएच के 19 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.47 का रहा है। भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था।
भुवी लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा भी रहे थे। भुवनेश्वर साल 2016 में चैंपियन बनी एसआरएच टीम का हिस्सा भी रहे थे। भुवनेश्वर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर इस लीग में 198 विकेट चटका चुके हैं।