भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लंबे-लंबे और दर्शनीय छक्कों के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 3 छक्के लगाए थे और शाहिद अफरीदी के वनडे क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम जुड़ सकता है।
रोहित शर्मा अगर रायपुर में 5 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 650 छक्के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि रोहित के पास रायपुर के बाद भी इस उपलब्धि को हासिल करने का पूरा समय है। उन्होंने फिलहाल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 645 छक्के लगाए हैं।