Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रन से हरा दिया। सीएसके की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत ने बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राहत दी होगी। टीम की शुरुआती मैचों में हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे।
केकेआर पर जीत के बाद सीएसके निश्चित रूप से अंकतालिका में आठवें स्थान पर चली गई है। दसवें स्थान से आठवें स्थान पर जाना सीएसके और कप्तान गायकवाड़ के लिए निश्चित रूप से संतोषजनक है, लेकिन गायकवाड़ बतौर बल्लेबाज अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। केकेआर के खिलाफ भी गायकवाड़ 6 गेंदों पर 7 रन बना सके थे।
जिटोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन ने गायकवाड़ की बल्लेबाजी की समीक्षा करते हुए थोड़े बदलाव की सलाह दी।