एसए20: एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 3 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में शुक्रवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के बीच खेले गए मैच में एमआई ने 3 विकेट से जीत हासिल की। सीजन के नौवें मैच में एमआई की तीसरी जीत थी।
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एमआई केपटाउन ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 20 ओवर में 9 विकेट पर 139 रन पर ही रोक दिया।
ईस्टर्न केप के लिए सातवें नंबर पर आए मार्को जानसेन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। 23 गेंदों की पारी में जानसेन ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। जेम्स कोल्स ने 28 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक अपना खाता भी नहीं खोल सके।