एसए20: सैफरन रदरफोर्ड का बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन, प्रिटोरिया कैपिटल्स को दिलायी पहली जीत (Image Source: IANS)
लगातार दो मैचों में हार के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बुधवार को साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। प्रिटोरिया ने केपटाउन में खेले गए मुकाबले में एमआई केपटाउन को 85 रन के बड़े अंतर से हराया। प्रिटोरिया की जीत के हीरो सैफरन रदरफोर्ड रहे, जिन्होंने पहले गेंद और फिर बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया।
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैफरन रदरफोर्ड ने 27 गेंद पर नाबाद 86 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 तक पहुंचा दिया।
डेवाल्ड ब्रेविस 13 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 36 रन और सैफरन रदरफोर्ड 15 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे।