सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने निमंत्रण दिया। इसकी जानकारी सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने युवा जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया, साथ में अच्छी सलाह भी दी। इसके लिए उनका धन्यवाद।"
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया के साथ प्रधानमंत्री मोदी को शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे।