Colombo: Day 1 of India vs Sri Lanka 2nd Test (Image Source: IANS)
Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेहमान टीम ने देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी के दम पर दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों का सामना करते हुए 5 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 37 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 33 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 66 के स्कोर तक पहुंचाया। जायसवाल अर्धशतक से महज 5 रन दूर रह गए। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली।