महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे शिखर धवन, भस्म आरती में सम्मिलित (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन रविवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। वह प्रात:काल श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। भगवा वस्त्र पहने धवन भक्ति में लीन नजर आए।
धवन दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तिलक लगाए धवन कभी ताली, तो कभी श्री महाकाल का उद्घोष करते नजर आए। शिखर धवन ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए, जिसके बाद बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना भी की।
मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाडिया ने शिखर धवन का सम्मान किया।