Imran Khan (Image Source: IANS)
Imran Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की खराब सेहत की खबरों पर चिंता जताते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा और सम्मान मिलना चाहिए।
मीडिया से बातचीत में गांगुली ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी सेहत में सुधार हो और उन्हें सही इलाज मिले। उन्होंने पाकिस्तान को विश्व मंच पर पहचान दिलाई, पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर। इसलिए मुझे यकीन है कि उनका ध्यान रखा जाना चाहिए और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।”
इससे पहले सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से इमरान खान के बेहतर इलाज और मानवीय व्यवहार की अपील की थी।