Indian Premier League: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की जबरदस्त बैटिंग अप्रोच की जमकर तारीफ की है। सहवाग का कहना है कि एसआरएच की सबसे बड़ी ताकत घर में उनकी बल्लेबाजी का दबदबा है।
शुक्रवार को एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रनों की दमदार पारी खेली, तो अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 56 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। जवाब में, 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।