श्रीलंका ने महिला विश्व कप 2025 के लिए टीम का ऐलान किया (Image Source: IANS)
श्रीलंका ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चामरी अथापथु इस विश्व कप टीम की कमान संभालेंगी। कप्तान को हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और अनुष्का संजीवनी जैसी अनुभवी तिकड़ी का भरपूर साथ मिलेगा।
इस टीम में हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा को मौका दिया गया है। उदेशिका प्रबोदानी और अचिनी कुलसूर्या को भी टीम में शामिल किया गया है। इनोशी फर्नांडो ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ रहेंगी।
महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में श्रीलंका की टीम नजर आने वाली है।