सिडनी टेस्ट: इंग्लैंड को झटका, कप्तान बेन स्टोक्स हुए इंजर्ड (Image Source: IANS)
सिडनी टेस्ट के चौथे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को इंजरी की वजह से फील्ड छोड़ कर जाना पड़ा। स्टोक्स की इंजरी ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी है।
बुधवार को जब खेल शुरू हुआ तो स्टोक्स अपने दूसरे ओवर में की चौथी गेंद फेंकने के बाद दर्द में नजर आए। दर्द की वजह से उन्होंने फील्ड छोड़ दिया। यह उनके स्पेल के 28वें ओवर की चौथी गेंद थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 523 रन था। स्टोक्स के ओवर को जैकब बेथेल ने उस ओवर पूरा किया। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में हैरी ब्रूक ने कप्तानी का जिम्मा संभाला।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स की चोट पर कहा कि स्टोक्स को दाहिनी मांसपेशी में दर्द की शिकायत है। उनकी दाहिनी एडक्टर की जांच की जा रही है। जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।