सुपर-8 में भिड़ेंगी इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।
यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी है। क्योंकि वर्ल्ड कप में आगे की राह के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस मुकाबले में पिच की बात करें तो शुरुआत में यह सपाट होती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यानी शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान रह सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होने लगता है। विकेट धीमा होने की समस्या से निजात पाने के लिए पिच नंबर पांच का उपयोग किया जा सकता है। शुरुआती दौर में नई गेंद से थोड़ा स्विंग और उछाल मिल सकता है।