T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। हेड कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव की पारी देख बेहद खुश नजर आए और इसे 'मास्टरक्लास' की संज्ञा देते हुए दबाव में खेली गई श्रेष्ठ टी20 पारियों में से एक बताया।
बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "शुरुआत में यह एक अच्छा परिणाम था। सूर्या की पारी मास्टरक्लास थी। यह दबाव में खेली गई सबसे अच्छी अंतरराष्ट्रीय टी20 पारियों में से एक थी।"
यूएसए के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय 77 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। सूर्यकुमार यादव ने यहां से टीम को संभाला और 49 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 161 तक पहुंचाने में मदद की।