Prcatice Session Ahead: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस के बाद सेंटनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। हमने रात में पिच को थोड़ा देखा था। यह काफी अच्छी लग रही थी। यह फिर से काफी फ्लैट होनी चाहिए, इसलिए शुरुआत में कुछ बढ़त बनाने की कोशिश करें और उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि वे (दक्षिण अफ्रीका) एक बेहतरीन टीम हैं, जैसा कि उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है। हमें तैयार रहना होगा। मुझे लगता है, सेमीफाइनल में, हमेशा थोड़ा दबाव होता है। हम देखेंगे कि क्या होता है। मैटी हेनरी समय पर वापस आ गए हैं, जो अच्छा है। वह प्लेइंग इलेवन में हैं। यह पिच कोलंबो की तरह स्पिन नहीं करेगी। इसलिए इश की जगह नीशम टीम में हैं।"
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, "उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में बोर्ड पर रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है। हमने 3 बदलाव किए। रबाडा, मार्को जेनसन और केशव महाराज वापस आ गए हैं।"