T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड निराशाजनक, सेमीफाइनल के लिए जीत जरूरी (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे। वहीं, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को हराया था। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में जीतना जरूरी है। वहीं, इंग्लैंड भी जीत हासिल कर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की करने उतरेगी।
पल्लेकेले की पिच को स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। इंग्लैंड को इस पिच का अंदाजा है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका को इसी मैदान पर टी20 सीरीज में हराया था।