ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तीसरा विकेट लेते ही हसरंगा टी20 विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने 39 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। हसरंगा ने 20 मैच में 40 विकेट लिए हैं। शाहिद अफरीदी 34 मैच में 39 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच खेले 43 मैचों की 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 50 विकेट लिए हैं।