टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: 11 बाउंड्री के साथ रियान ने बनाए 69 रन, भारत-ए ने नामीबिया को 130 रन से रौं (Image Source: IANS)
भारत-ए ने नामीबिया के खिलाफ शुक्रवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए वर्ल्ड कप 2026 के 16वें वार्म-अप मुकाबले में 130 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए। मेजबान टीम ने 25 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रियान पराग ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 111 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 136 के स्कोर तक पहुंचाया।
नमन धीर 29 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान पराग ने 39 गेंदों में 6 छक्कों और 5 चौकों के साथ 69 रन बनाए। इनके अलावा, आशुतोष शर्मा ने 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।