T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है, जबकि जिम्बाब्वे ने प्लेइंग इलेवन में एक फेरबदल किया है।
भारतीय टीम में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर सैमसन आए हैं। वहीं, विपक्षी टीम ने क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा को प्लेइंग इलेवन में जोड़ा है।
टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चेन्नई का विकेट आम नहीं है। इसमें नमी नजर आ रही है। हम सीमर्स को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं। अगर हम भारत को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ कर पाएंगे। जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी। टीम में एक बदलाव है। क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा की वापसी हुई है।"