ZIM vs BAN Only Test: इनोसेंट का दमदार शतक, बांग्लादेश के खिलाफ जीत के करीब जिम्बाब्वे (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम के पास दूसरे दिन की समाप्ति तक 230 रन की लीड है, जबकि बांग्लादेश के पास दूसरी पारी में सिर्फ 9 विकेट शेष हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 47.2 ओवरों का ही सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को 6 के स्कोर पर महमूदुल हसन जॉय (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद मोमिनुल हक ने शादमान इस्लाम के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की।
इस्लाम 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मोमिनुल ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 113 के स्कोर तक पहुंचाया।