Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। डीसी को महज 75 रन पर समेटने के बाद आरसीबी ने 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
डीसी सिर्फ 3.5 ओवरों में 8 रन पर अपने 6 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद टीम जैसे-तैसे 75 रन तक पहुंची। इसके कुछ ही मिनटों बाद आरसीबी की पारी के दौरान यह पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग जैसी नजर आई। मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने भी कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या?
दिल्ली कैपिटल्स की यह खराब बल्लेबाज उस मैच के ठीक बाद आई, जब इसी पिच पर दो दिनों पहले डीसी ने ही 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में 265/4 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था।